केन्द्र के इशारों पर हरियाणा सरकार द्वारा सीमाएं सील करना दुर्भाग्यपूर्ण: ढींडसा

Edited By Mohit,Updated: 25 Nov, 2020 07:33 PM

sukhdev singh dhindsa

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के 26-27 नवम्बर के दिल्ली चलो आंदोलन का रास्ता रोकने व शिअद............

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के 26-27 नवम्बर के दिल्ली चलो आंदोलन का रास्ता रोकने व शिअद डैमोक्रेटिक के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने ब्यान जारी करते कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब हरियाणा सीमा को सील करने से यह स्पष्ट हो गया कि हरियाणा की भाजपा सरकार केन्द्र सरकार के तानाशाही इशारों पर किसानों के आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रही है।

ढींडसा ने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की पकड़ा पकड़ी को गैर जमहूरी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने जमीनी स्तर पर जुड़े किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों का यह संघर्ष देश व्यापी आंदोलन है। जिसमें हरियाणा के किसान शामिल है। इस आंदोलन में किसानों का साथ शिअद डैमोक्रेटिक के सीनियर नेता, पंजाब के वित्त मंत्री व लहरा से विधायक परमिन्द्र सिंह ढींडसा दे रहे है। हरियाणा सरकार द्वारा अपनी सीमाएं सील करना मंदभागा है। ढींडसा ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के इस संघर्ष में उनके साथ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!