सुखबीर बादल ने विपक्ष दलों पर साधा निशाना, किए कई बड़े ऐलान

Edited By Kamini,Updated: 08 Feb, 2022 03:44 PM

sukhbir badal targeted the opposition parties made many big announcements

नवांशहर अकाली-बसपा गठबंधन की रैली की गई। इस दौरन सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब आज तक जीतनी भी..........

चंडीगढ़: नवांशहर अकाली-बसपा गठबंधन की रैली की गई। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में आज तक जीतनी भी सहुलित जनता को मिली है वह प्रकाश सिंह बादल ने ही प्रदान की है। जब तक शिरोमणि अकाली दल सत्ता में रही आम लोगों के लिए जितनी भी योजनाएं शुरू की गई कांग्रेस के सत्ता में आते ही सभी बंद कर दी गई है। पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस सरकार पंजाब को लूटने पर लगी हुई है। कांग्रस ने एस.सी. छात्रवृत्ति भी बंद कर दी है। 

गठबंधन की सरकार आते ही पहले महीने ही नीले कार्ड फिर से बनाए जाएंगे। हर घर की एक महिला के खाते में 2000 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। इस बार बिजली भी सस्ती होगी पहले 800 यूनिट बिजली बिल माफ होंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे कार्य किए जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई भी पैसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। हैल्थ कार्ड फिर से शुरू किया जाएगा किसी गरीब को इलाज के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। गांव में जिन परिवारों के पास घर नहीं है उनके नाम 5-5 मरले दिए जाएंगे इसके साथ शहरों में भी गरीब लोगों को प्लाट काट कर दिए जाएंगे। हर जिले में 500 बिस्तरे का एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। पंजाब में जो कुछ भी बना है वह प्रकाश बादल के कारण ही बना है। सरकार बनते ही डा. बी.आर. अम्बेदकर मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

केजरीवाल पर भी सुखबीर बादल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ चुनावो के दौरान ही पंजाब में नजर आए है। आज उन्होंने पंजाब के लिए किया क्या है। केजरीवाल सिर्फ झूठ ही बोल रहे हैं जो ऐलान वह पंजाब की जनता के लिए कर रहे हैं वो आज तक दिल्ली में तो लागू नहीं हुए हैँ। कोरोना काल में केजरीवाल ने पंजाब का हाल नहीं जाना।  इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!