राज्यपाल से मिले सुखबीर बादल, इन मामलों को लेकर सौंपा मांग पत्र

Edited By Kamini,Updated: 05 May, 2022 03:47 PM

sukhbir badal met the governor submitted a demand letter on these matters

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के राज्यपाल बनवारी...............

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की है। सुखबीर बादल ने राज्यपाल को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि जब से भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने है तब से सांप्रदायिक हिंसा बढ़ रही है जो पहले बहुत कम थी।

पटियाला में बीते दिनों हुए हिंसा में मुख्यमंत्री भगवंत मान को 4 दिन पहले पुलिस तथा इंटैलीजेंट से जानकारी मिली थी। लेकिन कोई हिंसा की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान को 4 दिन पहले पुलिस और खुफिया विभाग से मिली थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में राघव चड्ढा ने भगवंत मान के सामने बयान दिया। बाद में उन्होंने अपना बयान बदल दिया और राजनीतिक बयानबाजी करने लगे।

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल हैं जो पंजाब के सारे फैसले खुद ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ समझौता कर रही है। इसीलिए सुखबीर बादल ने पंजाब के माननीय राज्यपाल से अपील की कि इन मामलों पर जल्द से जल्द जनहित में फैसला लिया जाए।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!