2 दिन से घर में नहीं हो रही थी हलचल,जब दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए सभी के होश

Edited By swetha,Updated: 14 Feb, 2020 08:48 AM

suicide case

के.एफ.सी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित कच्चे क्वार्टरों में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान इन्द्रजीत (36) पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है।

पठानकोट(शारदा): के.एफ.सी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित कच्चे क्वार्टरों में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान इन्द्रजीत (36) पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है।

मृतक पिछले 6-7 वर्ष से अकेला रहा था, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से उसके दरवाजे की कोई हलचल नहीं हो रही थी।इस बारे में जानकारी देर सायं उस समय मिली जब मोहल्ले के बच्चे गली में खेल रहे थे और इसी दौरान जब उन्होंने गेट के अंदर झांका तो इन्द्रजीत पंखे के साथ लटकता हुआ पाया गया। बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डिवीजन नं.-2 के प्रभारी दविन्द्र प्रकाश पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और लोगों की मौजूदगी में मृतक को नीचे उतारा। 

 थाना प्रभारी दविन्द्र प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तो मृतक द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है, लेकिन इसके बावजूद परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया। इंद्रजीत कुछ समय पहले रेलवे स्टेशन स्थित कैंटीन में समोसे बेचने का कार्य करता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान होने के चलते अपने कार्य पर नहीं जा रहा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!