Jalandhar: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NIT इंस्टीच्यूट में स्टूडेंट लीडर सम्मेलन का आयोजन

Edited By Kamini,Updated: 06 Oct, 2025 04:40 PM

student leader conference organised at nit institute

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NIT इंस्टीट्यूट जालंधर में प्रदेश स्तरीय भव्य और महत्वपूर्ण विषय पर स्टूडेंट लीडर सम्मेलन का आयोजन किया गया

जालंधर: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NIT इंस्टीट्यूट जालंधर में प्रदेश स्तरीय भव्य और महत्वपूर्ण विषय पर स्टूडेंट लीडर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूरे पंजाब से विद्यार्थी नेता व युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अभिषेक टंडन, DAV यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे। इस मौके मंच का संचालन आभास शाकर ने किया।

PunjabKesari

इस मौके बोलते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज हम सभी बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए जुटे हैं और वन नेशन वन इलेक्शन, देश के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे जहां देश पर आर्थिक बोझ कम होगा वहीं विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। देश में साल भर चुनाव होते रहते हैं, जिससे विकास कार्य ठप्प हो जाते है पर एक राष्ट्र एक चुनाव होने से विकास को पंख लगेंगे और देश के संसाधनों और समय की हानि भी बचेगी। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का जो सपना देख रहे है, उसे हम सबको मिल कर साकार करना है और एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को 5 वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा। 

PunjabKesari

इस मौके डॉ. अभिषेक टंडन ने कहा कि वर्तमान में देश में लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसमें कई चुनौतियां सामने आती हैं जोकि वन नेशन वन इलेक्शन आने से समय और पैसा दोनों की बचत करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में निरंतर सुधारों की जरूरत है तभी देश का चौमुखी विकास संभव हो सकेगा। भारत जैसे विशाल देश में वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने से संसाधनों की बचत होगी और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि देश में लगातार चुनाव होने से हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं और इसके अलावा भारत जैसे विशाल देश में लोकतंत्र की सफलता के लिए सामाजिक और आर्थिक असमानता को समाप्त करना जरूरी है। 

PunjabKesari

कार्यक्रम के समापन पर अभियान के प्रदेश संयोजक सौरभ कपूर ने पंजाब से आए सभी विद्यार्थियों व युवाओं का धन्यवाद किया और पूरे पंजाब में वन नेशन वन इलेक्शन के आगामी होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी रखी। इस मंच से आज जो जानकारी युवाओं ने हासिल की है उसे धरातल पर चर्चा करें और मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके संगठन मंत्री श्रीनिवासलु, अभियान के सह संयोजक परमपाल कौर, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पंकज जुल्का, सूर्या मिश्रा, भरत महाजन, अरमानजोत सिंह, आशु अंबा, डिंपी लुभाना आदि उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!