Edited By Urmila,Updated: 03 Apr, 2022 05:41 PM

अमृतसर स्थित गांव भंगोई में आवारा कुत्तों ने एक 9 वर्षीय बच्चे को नोच-नोच खाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार कुत्तों ने अर्श को बुरी तरह से खा लिया है। अर्श की मां के ...
अमृतसरः अमृतसर स्थित गांव भंगोई में आवारा कुत्तों ने एक 9 वर्षीय बच्चे को नोच-नोच खाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार कुत्तों ने अर्श को बुरी तरह से खा लिया है। अर्श की मां के बयानों अनुसार उसका बेटा दुकान पर गया था तो रास्ते में 5-6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उसके बेटे अर्श पर हमला कर दिया और बुरी तरह घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गए।
मां कंवलजीत कौर ने बताया कि जब उसके बेटे की चीखों की आवाज सुनाई दी तो उसने भाग कर अपने बच्चे को बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से बचाया। उसने बताया कि उसके बेटे अर्श की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here