Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Dec, 2025 05:48 PM

इन दिनों सोफिक SK और उनकी गर्लफ्रेंड सोनाली के निजी वीडियो के लीक होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। 19.34 मिनट का यह प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया, जिसके पीछे सोफिक के एक बेहद करीबी दोस्त का हाथ बताया जा रहा है।
पंजाब डैस्क : इन दिनों सोफिक SK और उनकी गर्लफ्रेंड सोनाली के निजी वीडियो के लीक होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। 19.34 मिनट का यह प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया, जिसके पीछे सोफिक के एक बेहद करीबी दोस्त का हाथ बताया जा रहा है। विश्वासघात से आहत और गुस्से में, सोफिक और सोनाली ने उस दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसने उनके फोन से वीडियो चुराकर इंटरनेट पर डालने से पहले ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी।
वहीं अब इस मामले में एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें एक लड़की ज़मीन पर मृत पड़ी दिखती है। इसके साथ वॉयसओवर में कहा जा रहा है-“19 मिनट का MMS लीक हुआ… शर्म के कारण लड़की ने खुदकुशी कर ली।” इंस्टाग्राम पर इस दावे को हज़ारों लोग शेयर कर रहे हैं, जैसे दोनों वीडियो एक ही घटना से जुड़े हों। लेकिन यह सिर्फ इमोशनली मैनिपुलेट करने वाला दावा लगता है।
वहीं जांच में पता चला है कि मौत वाले वीडियो की लड़की MMS वाली नहीं है। दोनों घटनाएं पूरी तरह अलग और असंबंधित हैं। सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने इन्हें जोड़कर एक झूठी कहानी बनाई ताकि व्यूज़ और एंगेजमेंट बढ़ सकें।
यह दावा 100% गलत साबित हुआ है। वहीं पंजाब केसरी भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
MMS लीक होने के बाद सोनाली ने रोते हुए बताया था कि 'ये दो प्यार करने वालों का प्राइवेट मोमेंट था। मैंने साइबर क्राइम पोर्टल और लोकल पुलिस में कंप्लेंट कर दी है। अगर उसने और आगे बढ़ाया तो उसके पूरे परिवार - उसकी बहन, जीजा तक सबके खिलाफ केस करूंगी। कमेंट्स और मैसेज पढ़-पढ़कर मैं पूरी तरह टूट गई हूं। आत्महत्या का ख्याल भी आया, लेकिन मैं लड़ूंगी।'