बंद में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनकर आया ये सिख

Edited By Vaneet,Updated: 13 Aug, 2019 01:33 PM

sikh came as a messiah for those trapped in the bandh

दिल्ली के तुगलकाबाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्राचीन मंदिर गिराए जाने के विरोध में मंगलवार को पंजाब पूरी तरह बंद रहा। ....

लुधियाना: दिल्ली के तुगलकाबाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्राचीन मंदिर गिराए जाने के विरोध में मंगलवार को पंजाब पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान जहां लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं जाम में फंसे लोगों के लिए एक सिख मसीहा बनकर आया। उसने लोगों को जल पिलाकर सेवा निभाई।




जानकारी के अनुसार लुधियाना के जालंधर बाइपास चौंक में लंबा जाम लगा हुआ था। तभी एक सिख पीठ पर पानी वाली टैंकी को लेकर प्यासे राहगीरों को पानी पिलाता नजर आया। बताने योग्य है कि दिल्ली के तुगलकाबाद श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्राचीन मंदिर गिराए जाने के विरोध में मंगलवार को रविदास भाईचारे ने पंजाब बंद का न्यौता दिया था। बारिश के बावजूद लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!