दोस्ती की आड़ में..., जरा संभल कर! व्यक्ति के कपड़े उतार... कहीं फंस न जाएं आप

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2026 04:35 PM

betrayal under the guise of friendship

करीब 33 वर्ष के एक व्यक्ति की पिस्तौल की नोक पर कपड़े उतरवा कर उसकी वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर...

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत) : करीब 33 वर्ष के एक व्यक्ति की पिस्तौल की नोक पर कपड़े उतरवा कर उसकी वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अपने खाते में 3 लाख रुपए ट्रांसफर करवाने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने 6 सदस्यों के एक गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर प्रिंस ने बताया कि शिकायतकर्ता लवदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी गांव गुलाबे वाला जिला श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस को दी लिखती शिकायत और बयानों में आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी रवनीत कौर पुत्री छमिंदर सिंह के साथ जान पहचान थी और यह दोनों श्री मुक्तसर साहिब में मिले थे। रवनीत कौर ने शिकायतकर्ता को बातों में फंसा लिया और 14 मई को अपने साथ बस्सी निजामुद्दीन वाली फिरोजपुर में अपनी मासी के घर ले आई। जहां उसकी मासी अमनदीप कौर पत्नी दानिश और उसके दोस्त पूजा तथा तीन व्यक्ति दानिश, गुरप्रीत सिंह और लखी उर्फ लकी मौजूद थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार इन सभी ने शिकायतकर्ता के कान पर पिस्तौल लगा दिया और उसके साथ मारपीट की तथा उसके कपड़े उतरवा कर उसकी वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करने लग पड़े तथा उससे 5 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर तुमने पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी यह वीडियो वायरल कर देंगे ।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि नामजद आरोपियों ने उसके खाते में से 3 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवाए और उसे भगा दिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करके उससे 3 लाख रुपए की ठगी मारने तथा और पैसों की मांग करते हुए उसको धमकियां देने के आरोप में रवनीत कौर, पूजा, अमनदीप कौर, उसके पति दानिश, गुरप्रीत सिंह और लखी उर्फ लक्की के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!