Edited By Kamini,Updated: 10 Jun, 2022 04:28 PM

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस पूछताछ में संदीप केकड़ा ने बड़ा खुलासा ...........
चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस पूछताछ में संदीप केकड़ा ने बड़ा खुलासा करते बताया कि हत्या वाले दिन उसने गोल्डी बराड़ को फोन किया था। केकड़ा ने बताया कि मूसेवाला की रेकी के बदले उसे सिर्फ 15 हजार रुपए मिले थे। केकड़ा ने कहा कि उसे मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकारी नहीं थी। उससे सिर्फ रेकी करवाई जा रही है। मर्डर का अंदेशा नहीं था। हालांकि, केकड़ा के इस दावे पर पंजाब पुलिस यकीन नहीं कर रही। अभी आगे पूछताछ की जा रही है। केकड़ा ने बताया था, मूसेवाला बिना सुरक्षा के निकला है, बिना बुलेट प्रूफ़ गाड़ी से जाने की जानकारी दी थी। उसने 13 बार गोल्डी बराड़ के साथ फोन पर बात की थी।
सन्दीप केकड़ा नशों का आदी है। हत्या वाले दिन वह मूसेवाला के घर गया था। उसने वहां चाय पी फिर मूसेवाला के साथ सैलफी भी ली। इसके बाद कैनेडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सूचित किया गया तो बदले में शार्प शूटरें को पनाह देने वाले प्रभदीप पठार ने उसे 15 हजार रुपए दिए। उसने ही गोल्डी को बताया कि मूसेवाला बिना गनमैन के जा रहा है। मूसेवाला जिस थार जीप में जा रहा है, वह बुलेट प्रूफ नहीं है। मूसेवाला के साथ 2 लोग और हैं लेकिन उनके पास हथियार नहीं हैं। केकड़ा अब भी यह दावा कर रहा है कि उसे नहीं पता कि गोल्डी बराड़ बड़ा गैंगस्टर है और वह मूसेवाला की हत्या करने के लिए उससे रेकी करवा रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here