Patiala में लापता युवक का शव बरामद, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शुरू की जांच

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Oct, 2026 05:08 PM

patiala murder case

24 अक्तूबर को भाखड़ा नहर खनौरी से उसका शव बरामद होने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से तीनों साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

नाभा(खुराना): पिछले 3-4 दिनों से लापता नाभा के एक 17 वर्षीय छात्र का शव भाखड़ा खनौरी नहर से मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के 3 साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था और 21 अक्तूबर से लापता था। वह उस दिन घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर उसकी तलाश के लिए अभियान भी चलाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि उसी दिन वह अपने ही स्कूल के 11वीं कक्षा के 2 जूनियर छात्रों और एक कॉलेज छात्र के साथ अपने परिवारों को बिना बताए पटियाला गया था। इसके बाद वह लापता हो गया।

24 अक्तूबर को भाखड़ा नहर खनौरी से उसका शव बरामद होने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से तीनों साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कुछ चोटों के निशान थे, जिस कारण उन्हें यह मामला हत्या का लगता है।

पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर तीनों साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल दो छात्र नाबालिग हैं, इसलिए कानूनी प्रावधानों के अनुसार उनकी पहचान उजागर नहीं की जा सकती।

थाना कोतवाली पुलिस प्रमुख गुरपिंदर सिंह ने कहा कि शव को फोरैंसिक पोस्टमार्टम के लिए पटियाला भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट से मौत के असली कारणों के बारे में जानकारी मिलेगी। हमने मृतक के पिता मोहित कुमार (निवासी हीरा महल) के बयानों के आधार पर तीनों नाबालिग साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!