विवाहिता ने अपने ही पति को लगाया करोड़ों का चूना, पूरा मामला कर देगा दंग

Edited By Kalash,Updated: 01 Nov, 2026 11:55 AM

wife fraud case

ऋषि नगर इलाके में एक विवाहिता द्वारा अपने ही पति को करोड़ों का चूना लगाकर घर से नकदी, जेवरात और जरूरी दस्तावेज समेटकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): ऋषि नगर इलाके में एक विवाहिता द्वारा अपने ही पति को करोड़ों का चूना लगाकर घर से नकदी, जेवरात और जरूरी दस्तावेज समेटकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला बैंक का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर फोन पर बार-बार 1 घंटे में वापस लौटने का झांसा देती रही। जब पति को शक हुआ और उसने घर की अलमारी चेक की, तो उसमें रखे 29 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और कपड़े गायब मिले। इतना ही नहीं, महिला ने बैंक खाते से भी 19 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पति हरगोबिंद नगर ने बताया कि उसकी पत्नी निशा उसके बेटे को घर पर यह कहकर निकली थी कि वह ऋषि नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में किसी काम से जा रही है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो उसने घर में फोन तलाशना शुरू किया। जांचने पर पता चला कि घर पर न तो उसका खुद का फोन था और न ही बेटे का फोन मौजूद था। महिला दोनों मोबाइल फोन अपने साथ ले गई थी ताकि कोई तुरंत संपर्क न कर सके। 

परेशान होकर पीड़ित के बेटे ने पड़ोसियों के घर जाकर उनके मोबाइल से अपनी मां निशा को फोन मिलाया। फोन पर निशा ने कहा कि वह बस एक घंटे के भीतर घर पहुंच रही है। जब एक घंटा बीतने के बाद भी वह नहीं आई, तो बेटे ने अपनी एक स्कूल टीचर के फोन से दोबारा संपर्क किया। इस बार भी निशा ने वही बहाना दोहराया कि वह अगले 1 घंटे में घर आ जाएगी, लेकिन वह नहीं लौटी। पत्नी के संदिग्ध व्यवहार से घबराकर पति जब कमरे के भीतर गया, तो देखा कि घर में रखे 3 बॉडी स्प्रे गायब थे। जब उसने अलमारी देखी तो वह लॉक थी। चाबी न मिलने पर जब उसने जोर लगाकर अलमारी का लॉक तोड़ा, तो अलमारी में रखे 29 लाख रुपये नकद पूरी तरह गायब थे। 

कमरे की पड़ताल करने पर सामने आया कि निशा अपने सारे कपड़े, सैंडल, चप्पलें, सोने और चांदी के तमाम जेवर, पति के जरूरी दस्तावेज और अपने निजी डॉक्युमेंट्स सब समेटकर ले जा चुकी थी। पति ने जब आज ऋषि नगर स्थित एसबीआई बैंक जाकर अपने बैंक खाते की जांच करवाई, तो एक और बड़ा झटका लगा। निशा ने उसके खाते से 9 लाख रुपये की नकदी विड्रॉल (निकलवा) कर ली थी। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 28 अक्तूबर को भी उसकी पत्नी ने उसकी सहमति से खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए थे। इस तरह महिला कुल 48 लाख रुपये की नकदी, लाखों के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!