MSP को लेकर सिद्धू ने किया यह ऐलान, चुनावों में जीत के बाद ऐसा होगा पंजाब

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Dec, 2021 01:44 PM

sidhu made announcement regarding msp

उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की लड़ाई लोगों के लिए लड़ी जाएगी। हर पंजाबी को सियासत का हिस्सा बनना पड़ेगा। अगली पीड़ी........

रायकोट : आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रायकोट से लाइव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की लड़ाई लोगों के लिए लड़ी जाएगी। हर पंजाबी को सियासत का हिस्सा बनना पड़ेगा। अगली पीड़ी को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट दी जानी चाहिए। सिद्धू ने कहा कि वह कस्में वादे नहीं करते उनकी जुबान ही सब कुछ है। न ही वह गुटखा साहिब की झूठी कसम खाते हैं और न ही लोगों से झूठे वाेदे करते हैं। उनकी जुबान सच्ची है इसलिए वह अपनी हर बात को पूरा करेंगे। पंजाब अंदर से खोखला हो चुका है इसे सुधारना होगा। उनके द्वारा बनाए गए पंजाब मॉडल से पंजाब की हालत सुधरेगी। इसके अलावा राज्य में एम.एस.पी. पर भी कानून लाया जाएगा। दालों पर एम.एस.पी. को यकीनी बनाया जाएगा। सरकारी वेयर हाउस में किसान अपनी फसलों को स्टोर कर पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी को लेकर कहा कि उन दोनों की जोड़ी 2 बैलों की जोड़ी है। पंजाब की जवानी और किसानी दोनों को मिल कर बचाएंगे। 

इसके साथ ही सिद्धू ने बादल परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट माफिया को बढ़ावा किसी और ने नहीं बादलों ने ही दिया है। उन्होंने बादलों की तुलना डायनोसोर से करते कहा कि एक बार डायनासोर वापिस आ सकते हैं लेकिन वे पंजाब में फिर से बादलों को नहीं आने देंगे। बादलों ने हमेशा पंजाब को लूटा है। पंजाब से रेत की चोरी, शराब की चोरी, केबल माफिया और ट्रांसपोर्ट माफिया इन सबके पीछे की चोरी रोक कर पंजाब को अमीर बनाया जाएगा। बेअदबी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोगों की अदालत में पक्का होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नशे के लिए कौन जिम्मेदार था इसका लोगों को पता है। सिद्धू ने कहा कि बादल घर बैठे एक साथ 9 पैंशन लेता है लेकिन उन्होंने कभी दूसरी पैंशन भी नहीं लगने दी क्योंकि यह जनता का पैसा है। 

इसके अलावा उन्होंने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि उसके मुफ्त फंड के लालच में जनता न फंसे। उसने दिल्ली में हर चीज पर टैक्स लगाया हुआ है। पंजाब पर जो भी कर्जा होता है उसे सरकार नहीं बल्कि जनता चुकाती है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि एक ऐसा पंजाब बनाया जाए जिसमें हर व्यक्ति बिना टोल टैक्स दिए जा सके। हर गरीब इंसान अस्पताल में जाकर कैंसर का मुफ्त में इलाज करवा सके। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में जाकर जब कोई बच्चा पढ़े तो वह डॉ. मनमोहन सिंह जैसा ही देश का प्रधानमंत्री बने तभी पंजाब असली मायनों में एक खुशहाल राज्य कहलाएगा। बढ़ती महंगाई को देखते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई तो हर साल तेजी से बढ़ती जा रही है लेकिन काम करने वालों की तनख्वाह उतनी तेजी से नहीं बढ़ रही। 

उन्होंने संबोधित करते पंजाब से लोगों से अपील की कि यह राज्य महाराजा रणजीत सिंह का राज्य है। यहां धर्म के नाम पर बांटने वाले लोगों को वोट न दी जाए। ऐसे लोगों को वोट न दी जाए तो पंजाब की पतन की ओर ले जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज से बब्बू मान का गाना गाते हुए कहा कि अगर कोई आपको खरीदने की कोशिश करे तो उसके पैसे ठुकरा देना और अपनी वोट का सही इस्तेमाल करना। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब को और लड़ाई लड़नी है। जब तक किसान को अपनी फसल का सही मूल्य नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह जुबान देते हैं कि किसान अपनी फसलों का रेट खुद तय करेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!