दीपावली पर सजी दुकानें, बाजारों में रौनक

Edited By Kalash,Updated: 24 Oct, 2022 10:34 AM

shops adorned on deepawali dazzling in the markets

रोशनी के त्यौहार दीवाली का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है

रूपनगर (विजय शर्मा): रोशनी के त्यौहार दीवाली का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दिवाली के दिन शुरू होने से कई दिन पहले से ही जोर-शोर से तैयारी शुरू हो जाती है। दीपावली पर्व के मौके पर जहां रूपनगर शहर के बाजार पूरी तरह से सजे हैं, वहीं दुकानदारों की भी भीड़ उमड़ पड़ी है। दुकानदारों ने दुकानों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया है, जिससे मिठाई की दुकानें, गिफ्ट सैंटर, इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, बिजली की दुकानें, पटाखे, सूखे मेवे, बेकरी, फलों की दुकानों आदि में खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। 

कई दुकानदार अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए खास ऑफर भी दे रहे हैं। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रहती है। रोशनी और खुशियों के प्रतीक इस पर्व पर पुलिस प्रशासन द्वारा शांति बहाली के लिए विशेष चैकिंग की जा रही है और साथ ही तंग बाजारों में बड़े वाहनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है ताकि जाम जैसी स्थिति न बने और लोग परेशान न हों।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!