Edited By Urmila,Updated: 10 Apr, 2026 01:53 PM

थाना कोतवाली पुलिस ने अमरीक सिंह रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहे मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले कैप्सूल और अन्य सामान बरामद किया।
बठिंडा (विजय) : थाना कोतवाली पुलिस ने अमरीक सिंह रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहे मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले कैप्सूल और अन्य सामान बरामद किया।
डी.एस.पी. अमृतपाल भाटी ने बताया कि गत दिन सूचना मिली थी कि अमरीक सिंह रोड स्थित अलझर होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली प्रभारी परविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी ने होटल में छापामारी की। पुलिस ने 2 लड़कियों को बचाया, जिन्हें होटल मालिक जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल रहे थे।
पुलिस ने लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया, जबकि होटल मालिक गुरलाल सिंह, गुरबाज सिंह निवासी लालबाई, रणजीत सिंह निवासी पल्लू, सचिन कुमार, गुरमीत सिंह निवासी बठिंडा, नरिंदर सिंह निवासी अजीत रोड, सतनाम सिंह निवासी मॉडल टाउन व मनी कुमार निवासी कालियावाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापामारी दौरान होटल से लगभग 4680 नशीले कैप्सूल और कंडोम बरामद किए।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलाल भी शामिल हैं, जो लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल में लाते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here