कोविड टीकाकरण केंद्रों में अब हर रविवार को लगेगी दूसरी खुराक

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Sep, 2021 11:58 AM

second dose will be taken every sunday

पंजाब सरकार ने सभी कोविड टीकाकरण केंद्रों में दूसरी खुराक लगाने के लिए हर रविवार का दिन निर्धारित किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र......

चंडीगढ़ (शर्मा): पंजाब सरकार ने सभी कोविड टीकाकरण केंद्रों में दूसरी खुराक लगाने के लिए हर रविवार का दिन निर्धारित किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप राज्य के लिए कोविड टीके की सप्लाई में तेजी आई है। 

हालांकि टीकाकरण मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में हर रविवार को कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक का टीका लगाया जाएगा। आम टीकाकरण सैशन रविवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी दिनों के दौरान एक जैसा रहेगा। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक 1,36,70,847 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 32,89,210 को टीके की दोनों खुराकें लगाई गई हैं, जबकि 1,03,81,637 को टीके की पहली खुराक लगी है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!