फगवाड़ा के चर्चित लॉ गेट इलाके में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, छावनी बना पूरा इलाका

Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2022 01:30 PM

search operation phagwara

खबर लिखे जाने तक फगवाड़ा के उक्त इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त के मध्य सर्च ऑपरेशन का दौर जारी है।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के लॉ गेट इलाके में पुलिस द्वारा आज बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला इलाके में मौजूद पीजी सैंटरो एवं अन्य जगहों की जांच की जा रही है।डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जिला कपूरथला के एसएसपी श्री नवनीत सिंह बैंस के आदेश अनुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न पीजी सेंट्ररो ,यहां पर दुकानों इत्यादि करते परिसरों में पुलिस टीमों द्वारा जांच की जा रही है।

डीएसपी ने कहा कि उक्त इलाके में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को चलने नहीं दिया जाएगा । पत्रकारों द्वारा यह सवाल करने पर कि फगवाड़ा का यह इलाका तो खुलेआम ड्रग माफिया और देह व्यापार का सबसे बड़ा सेंटर बना हुआ है और यहां पर सभी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है ? उन्होंने कहा कि पुलिस अब नियमित रूप से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाएगी। यह पूछने पर कि अभी तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस के हाथ क्या सफलता लगी है ? उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सर्च ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद मीडिया को मुहैया करवाई जाएगी। खबर लिखे जाने तक फगवाड़ा के उक्त इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त के मध्य सर्च ऑपरेशन का दौर जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!