गरीब परिवार पर कहर बन बरसी बारिश, CM मान से की ये मांग

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2024 12:52 PM

roof of house fell due to rain

बीते दिनों हुई तेज बारिश जहां किसानों और आम लोगों के लिए वरदान साबित हुई है।

जलालाबाद : बीते दिनों हुई तेज बारिश जहां किसानों और आम लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं दूसरी ओर हलके के कई गांवों में बारिश गरीब लोगों के लिए कहर बनती साबित हो रही है। जलालाबाद के गांव घुबाया में दिहाड़ी करने वाले एक मजदूर परिवार के पक्के मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर घरेलू कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मजदूर राज सिंह निवासी घुबाया ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। कल सुबह जब तेज बारिश शुरू हुई तो वह अपने बच्चों को साथ लेकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बाले वाली छल से अचानक मिट्टी गिरी तो वह परिवार सहित कमरे से बाहर आ गए। 

PunjabKesari

देखते ही देखते मकान की छत ढह गई और अंदर पड़ा सारा सामान मलबे के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने कहा कि उनसे परिवार के पास सिर्फ एक मकान है। इसमें वह अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। छत गिर जाने से खुले आसमान के नीचे रहने के लिए वह मजबूर हो गए हैं। पीड़ित राज सिंह और उसके परिवार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि विशेष गिरदावरी करवा कर उन्हें मकान बनाने के लिए मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपने परिवार सहित वहां रह सकें।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!