शातिर चोरों ने पटियाला की DC के घर बोला धावा, ताले तोड़ लूटा ये सब

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2022 04:25 PM

robbery in patiala

पटियाला की डी.सी. साक्षी साहनी के सैक्टर-7 स्थित घर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात

चंडीगढ़:  पटियाला की डी.सी. साक्षी साहनी के सैक्टर-7 स्थित घर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना 28 जून की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत गांव रायपुर खुर्द निवासी कांस्टेबल हरनेक सिंह ने दी। 

जानकारी के अनुसार  सैक्टर-7 का मकान नंबर-696 पटियाला की डीसी साक्षी साहनी को अलॉट हुआ था। 28 जून की रात चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दो लाख कैश, लाखों के हीरे व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। यहां तक कि दो पेयर टॉपस, एक गोल्ड चेन, एक डायमेंड इयर सेट व एक ब्रेसलेट का सेट चोरी हुआ है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने में जुटी हुई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!