Jalandhar के Model House में सुबह-सुबह मचा हड़कंप ,घरों से बाहर निकले लोग, देखें तस्वीरें
Edited By Vatika,Updated: 02 Aug, 2024 02:40 PM

इस घटना का पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।
जालंधरः शहर के मॉडल हाउस में स्थित गणेश मंदिर में गुरुवार देर रात को चोर कैश चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।
चोरी का पता तब लगा जब पुजारी ने सुबह मंदिर खोला तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और गुल्लक टूटी हुई थी। पुजारी ने शोर मचाकर मोहल्ला वासियों का इकट्ठा कर लिया इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी गई। चोरी की सूचना मिलने ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मंदिर के पुजारी राजमणि झा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे जब मंदिर खोलने के लिए पहुंचे। तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था गुल्लक टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। मूर्तियों पर लगे हार भी बिखरे हुए थे, गुल्लक में से कैश गायब था।पुजारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता लगा की रात को चोर आए थे जो की गुल्लक तोड़कर कैश चोरी कर फरार हो गए हैं।
Related Story

जालंधर की मशहूर मोबाइल शॉप पर Firing, मचा हड़कंप

Jalandhar में भीषण आग, घर में शॉर्ट सर्किट के बाद मची अफरा-तफरी

आज शाम Jalandhar दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, निकलेगा मेगा रोड शो

Jalandhar: मोटरसाइकिल सवारों ने घर में घुसकर की फायरिंग, महिला घायल

Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आया एक्टिवा सवार Couple

Jalandhar में भी बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ झमाझम बरसे बादल

Jalandhar में सरकारी नौकरी दिलवाने का बड़ा Scam, हैरानीजनक खुलासे

भीषण गर्मी से थमा शहर, Jalandhar में 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, सड़कों पर सन्नाटा

Jalandhar Power Cut: शहर में इमरजेंसी शटडाउन, इन इलाकों में बिजली बंद, पढ़ें Timings

Jalandhar Firing मामले में नई Update, 1 युवक ने तोड़ा दम, कैमरे में कैद हुई घटना