ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को राहत, RTO ने हजारों लाइसेंस सेवाएं...

Edited By Kalash,Updated: 16 Jul, 2026 11:10 AM

relief to driving licenses holders

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आर.टी.ओ.) ने ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के निपटारे में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

लुधियाना (राम): क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आर.टी.ओ.) ने ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के निपटारे में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आर.टी.ओ. मनकवल सिंह चहल ने बताया कि विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस (डी.एल.) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आर.सी.) से संबंधित किसी भी प्रकार की अप्रूवल लंबित नहीं है। सभी आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 15 जुलाई तक विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डी.एल.) से संबंधित 38,361 सेवाओं को मंजूरी दी है। वहीं लर्निंग लाइसेंस (एल.एल.) से संबंधित 36,381 सेवाओं का भी सफलतापूर्वक अनुमोदन किया गया है। इस प्रकार महज साढ़े छह महीने में विभाग ने कुल 74,742 लाइसेंस सेवाओं का निस्तारण कर रिकॉर्ड बनाया है।

आर.टी.ओ. मनकवल सिंह चहल ने कहा कि विभाग का उद्देश्य लोगों को पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी आवेदनों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था और अधिकारियों की सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते अब लाइसेंस और आर.सी. की अप्रूवल से जुड़ी कोई फाइल लंबित नहीं है।

स्कूलों में चलाया जाएगा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आर.टी.ओ. कार्यालय की ओर से 17-18 जुलाई को के.वी.एम. स्कूल सिविल लाइंस तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बी.आर.एस. नगर में विशेष रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन, हैलमेट और सीट बैल्ट के उपयोग, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि स्कूली स्तर पर दी गई जागरूकता भविष्य में जिम्मेदार और सुरक्षित वाहन चालकों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एस.ओ. मनीष, ए.आर.टी.ओ. दीपक ठाकुर और स्टेनो नवदीप भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!