Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2026 05:00 PM

नाजायज हथियारों की नोक पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में थाना साहनेवाल की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
साहनेवाल (जगरूप): नाजायज हथियारों की नोक पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में थाना साहनेवाल की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है। साहनेवाल थाने के मुखी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि बरजेश कुमार उर्फ गोलमल पुत्र अजय कुमार उर्फ रूफ देव पासवान निवासी स्मार्ट कॉलोनी, ग्यासपुरा, साहनेवाल और दीपक कुमार गुप्ता पुत्र अमरीक गुप्ता निवासी लोहारा रोड, कंगनवाल, लुधियाना मिलकर नाजायज पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने के आदि हैं।
इसके बाद थानेदार करनजीत सिंह की पुलिस टीम ने छापा मारकर बरजेश कुमार उर्फ गोलमाल को मोहल्ला प्रीतम कॉलोनी में एक खाली प्लॉट से एक चोरी की मोटरसाइकिल ब्रांड स्प्लेंडर, काले रंग की बिना नंबर प्लेट, और 1 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। थाना मुखी ने बताया कि दीपक कुमार गुप्ता की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द ही दीपक को भी गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद उनसे और पूछताछ की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here