शर्मनाकः पति ने दोस्तों के आगे परोसी पत्नी, दिया घिनौनी वारदात को अंजाम

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2020 01:52 PM

rape with wife

देश-भर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही

अबोहर (सुनील): देश-भर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला पंजाब के अबोहर का सामने आया है, जहां एक पति अपने दोस्तों से पत्नी का जबरन रेप करवाता था। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पति सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 9 साल पहले संतोष पुत्र दुल्ली चंद के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसके 2 बच्चे भी हुए। उसके पति ने शादी के बाद शराब पीनी शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने  लग पड़ा और वह कोई काम धंधा तक नहीं करता है। पीड़िता का कहना है कि वह घर चलाने के लिए मेहनत मज़दूरी करती है। करीब 6-7 महीने पहले से उसका पति अपने दोस्तों को शराब पीने के बहाने घर में बुलाने लगा और वह शराब पीने के बाद उससे ज़बरन-बलात्कार करते थे। थाना खूईआं सरोवर पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!