भाभी ने अपने दोस्तों से मिलकर करवाया शर्मनाक काम, फिर बेहोशी की हालत में बेचा

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2022 02:50 PM

rape with sister in law

ममदोट के एक गांव में भाभी द्वारा ननद का अपने 2 साथियों की तरफ से रेप करवाया

ममदोट (कुमार): ममदोट के एक गांव में भाभी द्वारा ननद का अपने 2 साथियों की तरफ से रेप करवाया गया और फिर उसे बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने यह आरोप लगाए कि उसकी भाभी नौकरी लगवाने के बहाने उसको अपने साथ ले गई थी। भाभी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रेप करवाया और बाद में उसे हरियाणा में किसी के पास बेचा गया।

सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि ममदोट के अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने अपनी भाभी सहित 3 और व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाते पुलिस को बयान दर्ज करवाया है कि उसकी भाभी उनके घर आई और उसे नौकरी का झांसा देकर 28 नवंबर 2021 को अपने साथी मुखत्यार सिंह के साथ उसे जलालाबाद ले गई। जहां उसको एक कमरे में ले जाया गया और पीने के लिए पानी दिया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसे पता लगा कि कुलवंत सिंह और मुखत्यार सिंह नामक 2 व्यक्तियों ने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया।

पीड़िता की तरफ से विरोध किए जाने और शोर मचाने पर आरोपी उसके फ़िरोज़पुर ले गए और वहां से उसे हरियाणा ले जाया गया। हरियाणा जाकर दोषियों ने उसे बेच दिया। हरियाणा पहुंच कर पीड़िता ने किसी तरीके अपने परिवार के साथ संपर्क किया और अपने माता पिता को इस बारे जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके माता -पिता की तरफ से 23 मार्च को हरियाणा जाकर उसे छु़ड़वाया गया। पीड़िता की तरफ से दर्ज करवाए बयान के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की भाभी, कुलवंत सिंह और मुखत्यार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!