पहले शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर समझौते के लिए बुलाकर किया रेप

Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2022 11:20 AM

rape in ludhiana

शादी का झांसा देकर काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने शादी से इंकार कर

लुधियाना(राज) : शादी का झांसा देकर काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने शादी से इंकार कर दिया। फिर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए युवती से समझौता कर लिया। जब उसे समझौते के लिए बुलाया तो होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महाराजा नगर के रहने वाले आरोपी अवनीश के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी आरोपी अश्नीश के साथ दोस्ती थी। अश्नीश ने उसे शादी का झांसा दिया था। इसलिए झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा, मगर आरोपी शादी से मुकर गया।

इसके बाद जब उसने पुलिस शिकायत की बात की तो आरोपी ने उससे फैसला करने का दबाव बनाया और उसके साथ 4 लाख रुपए में समझौता कर लिया। कुछ दिनों पहले आरोपी ने उसे समझौते की रकम की पहली किश्त देने के लिए बुलाया था। मगर वह बहाने से उसे एक होटल में ले गया था। जहां उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसके विरोध जताने पर उसे धमकाया। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!