आर्मी कैंप में फौजी ने साथी की पत्नी से की दरिंदगी, गेस्ट रूम में बुलाकर किया दुष्कर्म

Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2026 08:26 AM

ludhiana crime news

अनुशासन को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): जगराओं ब्रिज के नजदीक स्थित आर्मी कैंप परिसर से खाकी और अनुशासन को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। देश की सीमा पर तैनात एक साथी फौजी के पीछे उसकी पत्नी के साथ उसी कैंप में तैनात 25 वर्षीय जवान द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने और दुष्कर्म करने का घिनौना आरोप लगा है।

मदद और जान-पहचान के बहाने की शर्मनाक हरकत 
आरोपी ने पहले क्वार्टर दिलाने और मदद करने के नाम पर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में पति से तलाक करवा देने की धमकियां देकर गेस्ट रूम में बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ बलात्कार की संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। पीड़िता को अपनी बेटी के साथ रहने के लिए लुधियाना स्थित सीजी आर्मी कैंप में एक सरकारी क्वार्टर अलॉट हुआ था। इस पूरे आर्मी कैंप की देखरेख और प्रशासनिक चार्ज 152 C रेजीमेंट में तैनात 25 वर्षीय जवान के जिम्मे था। अलॉटमेंट की कागजी प्रक्रियाओं और शुरुआती दिक्कतों के दौरान आरोपी जवान ने परिवार की काफी मदद की और खुद को उनका सच्चा मददगार साबित किया। मदद और जान-पहचान के बहाने आरोपी जवान ने पीड़िता के क्वार्टर में लगातार आना-जाना शुरू कर दिया। शुरुआत में मेलजोल बढ़ा, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी की नीयत खराब होने लगी और उसने महिला पर अनुचित दबाव बनाना शुरू कर दिया।

जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बाद में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में अपने फौजी पति या किसी अन्य को बताया, तो वह उनके वैवाहिक रिश्ते में दरार डालकर दोनों का तलाक करवा देगा। प्रताड़ना और दरिंदगी का सिलसिला उस वक्त अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया, जब 28 सितंबर को आरोपी ने पीड़िता को फोन करके कैंप के भीतर स्थित अपने गेस्ट रूम में बुलाया। जैसे ही महिला वहां पहुंची, आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता बुरी तरह सहम गई, लेकिन उसने हिम्मत जुटाई और कानून का दरवाजा खटखटाया। वहीं, मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी जवान के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!