राजा वड़िंग ने सुरक्षा दोबारा बहाल करने को लेकर दी यह प्रतिक्रिया

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2022 10:36 AM

raja vading gave this reaction to restore security

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में सुरक्षा का दायरा घटाने के बाद उसको वापिस बहाल करना बड़ी कमी ...

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में सुरक्षा का दायरा घटाने के बाद उसको वापिस बहाल करना बड़ी कमी और लापरवाही की पुष्टि है। इसके चलते शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की जान गई जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उसके माता-पिता से माफी मांगनी चाहिए।

वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार और खासकर मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि क्यों पहले सुरक्षा वापिस ली गई थी? जब उसको हटा दिया गया था, तो अब क्यों द्वारा बहाल किया गया है। इसका मतलब है कि कहीं कुछ गलती हुई। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री इस बड़ी कमी के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेंगे, जो गृह मंत्री भी हैं और मूसेवाला के माता-पिता से माफी मांगेगे, क्योंकि इस गलती के चलते उसकी (मूसेवाला) जिंदगी गई। उन्होंने जिक्र किया कि इनके लोग दिखावा के चलते पंजाब ने एक मशहूर संस्कृतिक चेहरे और भविष्य के नेता को छीन दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के दावों की आपरेशन बलूस्टार की बरसी के चलते सुरक्षा में छंटनी की गई है, कोई आधार नहीं रखते। अरविन्द केजरीवाल की पंजाब पुलिस के 80 कमांडोज और राघव चड्ढा की 50 कमांडोज के साथ सुरक्षा अभी भी वैसी ही है। उन्होंने सवाल किया कि क्यों इनकी सुरक्षा में छंटनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा घटाने की प्रक्रिया सिर्फ लोग दिखावा ही नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!