राघव चड्डा ने विजय सिंगला को बर्खास्त करने के फैसले पर की CM मान की तारीफ, किया ये Tweet

Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2022 04:43 PM

raghav chadda praises cm mann for the decision to sack vijay singla

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने ही मंत्री पर बड़ा एक्शन

नई दिल्ली:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने ही मंत्री पर बड़ा एक्शन लिया है और पद से बर्खास्त कर दिया है। वहीं दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कदम की तारीफ की है। 

Raghav chadha praise CM Mann

 राघव चड्ढा ने टवीट करते लिखा, "आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसके पास भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अपनी ही सरकार के खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत है। हमने पहले यह दिल्ली में देखा थी, लेकिन अब हम इसको पंजाब में देख रहे हैं। हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।"

बता दें कि सी.एम. भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला पर बड़ी कार्यवाही की है। सी.एम. मान ने एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके पद से हटा दिया है।  सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं जिसके चलते उनकी कैबिनेट पद से छुट्टी कर दी गई। सी.एम. मान ने भ्रष्ट अधिकारी खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने भी अपना गुनाह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्वत मांगी थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!