Video: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे पंजाबी गायक, गीतों में झलकने लगा जोश और पंजाब का दर्द

Edited By Vatika,Updated: 01 Dec, 2020 12:54 PM

punjabi singers came out in support of kisan movement

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में संघर्ष कर रहे पंजाब के किसानों के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और पंजाबी गायक भी उतर आए हैं।

जालंधर: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में संघर्ष कर रहे पंजाब के किसानों के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और पंजाबी गायक भी उतर आए हैं। गायकों और कलाकारों ने  सिर्फ जोशीले गीत गाकर ही नहीं बल्कि धरनों में पहुंच कर किसानों का साथ दिया है। पंजाबी गायकों ने किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए लगभग एक दर्जन गीत गाए हैं, जो आजकल किसानों के धरनों में चल रहे हैं।

गायक कंवर ग्रेवाल ने क्षेत्रीय संघर्ष दौरान शंभू बैरियर पर पहुंच कर पुलिस के नाके तोड़ कर आगे बढ़ रहे किसानों के जोश को बढ़ाया और फ़िल्मी कलाकार दीप सिद्धू पिछले लंबे समय से किसानों के हक में शंभू मोर्चा चला रहे हैं। उनके अलावा फ़िल्मी कलाकार योगराज सिंह, गग्गू गिल और पंजाबी गायक हरभजन मान भी किसानों के धरनों में पहुंच कर उनका हौसला बढ़ा चुके हैं।

उधर, मानसा ज़िले से संबंधित गायक आर. नेत किसानों के साथ दिल्ली मोर्चे पर डटे हुए हैं। पंजाबी गायकों की तरफ से किसानों के हक में गाए गीतों ने नौजवान पीढ़ी को इस हद तक प्रभावित किया है कि वह भी किसानों के मोर्चों में शामिल ही नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस की तरफ से लगाए नाकों को भी कुछ ही समय में तोड़ कर आगे बढ़ गए।

गायक बब्बू मान ने भी दिल्ली मोर्चे में पहुंच कर किसानों को संबोधित किया है। गायकों का कहना है कि वह पंजाब और पंजाबियत को बचाने के लिए किसानों के संघर्ष में आगे आए हैं। सिद्धू मूसेवाला ने मंच से उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर इंसान अपना धर्म भूला कर यहां अपने हकों के लिए एकजुट हुआ है क्योंकि आज हमारे से हमारी रोटी छीनने की कोशिश की गई है और हमारे हकों पर पड़ने वाले इस डाके को हम कभी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। आज हरियाणा के किसान भी बधाई के पात्र हैं, जो किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ें हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!