Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kamini,Updated: 16 Mar, 2022 10:11 PM

punjab wrap up all breaking and latest news

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। भगवंत मान द्वारा आज खटकड़कलां ............

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। भगवंत मान द्वारा आज खटकड़कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की गई, वहीं दूसरी तरफ भगवंत मान को इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दोहरी खुशी मिली है। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

bhagwant mann oath ceremony

भगवंत मान ने शहीद की धरती पर ली पंजाब के CM पद की शपथ, लगे इंकलाब के नारे
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भगवंत मान को मिली दोहरी खुशी, पढ़ें खबर
भगवंत मान द्वारा आज खटकड़कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की गई, वहीं दूसरी तरफ भगवंत मान को इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दोहरी खुशी मिली है, क्योंकि इस शपथ ग्रहण समारोह दौरान भगवंत मान को काफी लंबे समय के बाद अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत से मिलने का अवसर मिला है। 

बड़ी खबर : डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर बने प्रोटेम स्पीकर
आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण करने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय पहुंचे पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। 

कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड की इस गैंगस्टर ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, लारैंस बिश्नोई ग्रुप को बताया जाली
गांव मल्लियां खुर्द में चल रहे कबड्डी टूर्नामैंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां के हत्याकांड में नए मोड़ आ गया है। इस हत्याकांड को लेकर दो गैंगस्टर ग्रुप आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

'भगवंत मान' के शपथ ग्रहण समारोह के साथ जुड़ा 'नवजोत सिद्धू' के इस्तीफे का कनेक्शन
पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान करारी हार के लिए नवजोत सिद्धू को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा कई दिनों पहले ही उन्हें पद से हटाने की मांग शुरू कर दी गई थी लेकिन सिद्धू ने इस्तीफा नहीं दिया।

sonia gandhi met punjab mps

कांग्रेसी सांसदों ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर हुई चर्चा
पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद हाईकमान ने कुछ सख्त रुख अपनाया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश भर से 8 सांसदों ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने चुनाव परिणाम पर चर्चा की। 

CM भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में एक परिवार को ऐसे मिला वर्षों से खोया बेटा
एक परिवार को 7 साल से घुम हुआ उनका बेटा आज भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में मिला। फरीदकोट जिले के सादिक कस्बे के पास शेर सिंह वाला गांव का रहने वाला जसविंदर सिंह 7 साल से घर से लापता था, इस दौरान उसके परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

सी.एम. भगवंत मान का बड़ा फैसला, हरभजन सिंह को सौंपी जा सकती है यह जिम्मेदारी
राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और शपथ ग्रहण समारोह के बाद पंजाब के सी.एम. भगवंत मान की तरफ से बड़ा फैसला सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि हरभजन सिंह स्पोर्टस यूनिवर्सिटी की कमान संभाल सकते हैं।

बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वालों पर कसा शिंकजा, काबू कर वसूले लाखों
होली के पर्व को देखते हुए रेलवे में बढ़ रहे यात्रियों के रश के चलते फिरोजपुर मंडल की तरफ से मंगलवार को विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक दिन में 3100 रेल यात्रियो को बिना टिकट के पकड़ कर 20 लाख रुपए वसूल किया गया। 

चुनावों में पराजय के बाद अकाली दल में घमासान शुरू, इस नेता ने दिया इस्तीफा
पंजाब विधानसभा चुनावों में अकाली दल को मिली पराजय के बाद पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि बठिंडा से अकाली दल के पूर्व विधायक स्वरूप चंद सिंगला ने इस्तीफा दे दिया है। सिंगला ने बादल परिवार से नाराजगी के चलते पार्टी से इस्तीफा दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!