Edited By Kalash,Updated: 16 Mar, 2022 05:52 PM

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण करने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण करने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय पहुंचे पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को प्रोटेम स्पीकर स्पीकर नियुक्त किया गया है। वह थोड़ी ही देर में राजभवन में शपथ लेंगे। आपको बता दें कि इंदरबीर सिंह निज्जर अमृतसर साउथ से विधायक है। शपथ लेने के बाद ही भगवंत मान ने कार्यभार संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने विधानसभा सत्र बुलाया है। 17, 21 व 22 को यह तीन दिवसीय सत्र आयोजित होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here