Edited By Kamini,Updated: 07 Feb, 2022 10:25 PM
चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से विधान सभा मतदान में मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने के बाद.....
जालंधर: चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से विधान सभा मतदान में मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने के बाद पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू का पहला बयान सामने आया है। मशहूर पंजाबी अदाकारा माही गिल और अदाकार होबी धालीवाल आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
CM चेहरा ऐलान करने के बाद सिद्धू का हाईकमान को लेकर का पहला बयान
चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से विधान सभा मतदान में मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने के बाद पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू का पहला बयान सामने आया है। सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। वह हाईकमान के साथ हैं, पार्टी का हर फैसला मंजूर है परन्तु जितना वह हाईकमान के साथ हैं, उससे दोगुना पंजाब के साथ हैं। सिद्धू ने कहा कि अगर पंजाब का भला करना है तो पंजाब मॉडल में से अच्छी चीजें लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पंजाब मॉडल को अपनी फेसबुक पर भी सांझा करेंगे।
इन मशहूर पंजाबी कलाकारों की भाजपा में हुई एंट्री
मशहूर पंजाबी अदाकारा माही गिल और अदाकार होबी धालीवाल आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान इन दोनों कलाकारों को अपनी पार्टी में शामिल किया है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विशेष के तौर पर प्रोग्राम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माही गिल और होबी धालीवाल को गुलदस्ता भेंट करके पार्टी में स्वागत किया।
लुधियाना दौरे दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी सेंध, जांच शुरू
राहुल गांधी की सुरक्षा में उस समय सेंध लगती दिखाई दी, जब कांग्रेसी वर्करों की तरफ से किए जा रहे स्वागत देख राहुल गांधी ने गाड़ी धीरे करवा कर गाड़ी का शीशा नीचे किया तो एक पार्टी का झंडा राहुल गांधी के चेहरे पर लगा। सुरक्षा में हुई लापरवाही को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता के साथ लेते हुए झंडा गाड़ी अंदर फेंकने वाले व्यक्ति को काबू कर उसके बयान लिए जिससे सारा मामला सामने सके। गाड़ी में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चन्नी और नवजोत सिद्धू थे।
जिले में कोरोना की दहशत, 6 मरीजों की मौत, इतने नए केस आए सामने
जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम होने से जहां राहत महसूस की जा रही है, वहीं मृतक मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने से फिर से दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिले में आज 81 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि इन मरीजों में 63 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 18 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। जिन 6 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 5 जिले के रहने वाले थे जबकि एक रोपड़ का रहने वाला था। मृतक गरीबों का ब्यौरा इस प्रकार है- 88 वर्षीय मरीज निवासी गुरपाल नगर दीप अस्पताल में भर्ती था।

भगवंत मान ने प्रकाश सिंह बादल पर कसा तंज, कही ये बात
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज प्रकाश सिंह बादल के गढ़ लंबी में अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोला। मान ने कहा कि पंजाब में अब माहौल बदल गया है। इस बार बादल परिवार की राजनीति का अंत होने जा रहा है। सत्ता के लालच में वरिष्ठ बादल सेवा की उम्र में जनता से एक और अवसर की मांग कर रहे हैं। 94 साल की उम्र में लोग भगवान का नाम लेते हैं और घर के नन्हे-मुन्नों के साथ हंस-हंस कर खेलते हैं।
अकाली दल के इस पूर्व जिलाध्यक्ष ने थामा 'आप' का हाथ, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज
आम आदमी पार्टी पंजाब ने एक बार फिर अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अकाली दल के दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़कर आप में शामिल होना जारी रखा है। अकाली दल लुधियाना के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह खोखर सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सोहन सिंह खोखर 'आप' पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और प्रवक्ता मलविंदर कंग की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। खोखर लुधियाना से अकाली दल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और अकाली दल की ओर से शिरोमणि कमेटी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह पार्टी की राज्य स्तरीय कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
भयानक सड़क हादसा, शादी में शामिल होने जा रही महिला की मौत
गुरदासपुर के मेहरचंद रोड पर शिवा रिजॉर्ट के पास आज ट्रक और एक्टिवा के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान 2 एक्टिवा सवार महिलाओं में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला ट्रक के नीचे गिर गई और बुरी तरह कुचल गई।
विधानसभा चुनावों से पूर्व लुधियाना में भिड़े दो राजनीतिक गुट, जानें क्या है मामला
लुधियाना के आत्मनगर हलके में दो राजनीतिक गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों और कमलजीत सिंह कड़वल के समर्थकों के बीच यह झड़प हुई है। बैंस और करवल के समर्थकों के बीच बोर्ड लगाने को लेकर यह झड़प हुई है। कमलजीत सिंह कड़वल के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि बैंस के बेटे और समर्थकों द्वारा उन पर हमला किया गया है।

रैली के बाद CM चन्नी का नजर आया देसी अंदाज
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का देसी अंदाज सामने आया है। दरअसल बीते दिनों राहुल गांधी की रैली के बाद प्रचार करते हुए चन्नी एक ढाबे पर जा पहुंचे। ढाबे पर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को देखकर सब हैरान रह गए। उन्होंने ढाबे पर आते ही कहा कि आपके पास क्या बना है। जल्दी परोस दो भूख बहुत लगी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में पहले चनों को खुद तड़का भी लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली के बाद उन्होंने सिर्फ केले खाए थे।
फिर खुले पंजाब के स्कूल, इन अध्यापकों और विद्यार्थियों की एंट्री होगी बैन
जिले में कम हो रहे कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा स्कूलों को आज से खोलने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के एक हजार मिडल हाई तथा सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में आने वाले अध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए जहां नई गाइडलाइन्स जारी की है, वहीं स्पष्ट किया है कि नियमों की पालना न करने के लिए स्कूल मुखी जवाब दे होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को वैक्सीन लगाना लाजमी है तथा खांसी, जुकाम व बुखार होने पर अध्यापक तथा विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री न करने दी जाए, मास्क लगाना बेहद लाजमी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here