जिले में कोरोना की दहशत, 6 मरीजों की मौत, इतने नए केस आए सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Feb, 2022 08:50 PM

ludhiana 6 patients died so many new cases surfaced

जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम होने से जहां राहत महसूस की जा रही है, वहीं मृतक मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने से फिर से दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

लुधियाना (सहगल) : जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम होने से जहां राहत महसूस की जा रही है, वहीं मृतक मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने से फिर से दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिले में आज 81 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि इन मरीजों में 63 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 18 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। जिन 6 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 5 जिले के रहने वाले थे जबकि एक रोपड़ का रहने वाला था। मृतक गरीबों का ब्यौरा इस प्रकार है- 88 वर्षीय मरीज निवासी गुरपाल नगर दीप अस्पताल में भर्ती था। 80 वर्षीय महिला निवासी बी.आर.एस. नगर रघुनाथ अस्पताल, 77 वर्षीय मरीज गांव गुड़े फोर्टिस अस्पताल, 54 वर्षीय मरीज निवासी बी.आर.एस. नगर पी.जी.आई. चंडीगढ़, 64 वर्षीय मरीज निवासी माछीवाड़ा पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 109204 हो गई है। इनमें से 2247 मरीजों की मौत हो चुकी है। 262 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पतालों में 215 मरीज भर्ती हैं, इनमें से 116 जिले के रहने वाले हैं। 14 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!