Edited By Urmila,Updated: 07 Feb, 2022 05:14 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का देसी अंदाज सामने आया है। दरअसल बीते दिनों राहुल गांधी की रैली के बाद प्रचार करते हुए चन्नी एक ढाबे पर जा पहुंचे। ढाबे पर मुख्यमंत्री चरणजीत...
चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का देसी अंदाज सामने आया है। दरअसल बीते दिनों राहुल गांधी की रैली के बाद प्रचार करते हुए चन्नी एक ढाबे पर जा पहुंचे। ढाबे पर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को देखकर सब हैरान रह गए। उन्होंने ढाबे पर आते ही कहा कि आपके पास क्या बना है। जल्दी परोस दो भूख बहुत लगी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में पहले चनों को खुद तड़का भी लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली के बाद उन्होंने सिर्फ केले खाए थे।
यह भी पढ़ेंः पंजाब विधानसभा चुनाव : पटियाला में दो पूर्व मेयरों के साथ होगा कैप्टन का मुकाबला
मुख्यमंत्री चन्नी थाली लेकर टेबल पर बैठने की बजाय देसी अंदाज में थाली लेकर तंदूर के पास खड़े हो गए और उन्होंने गरमा-गर्म सब्जी के साथ तंदूरी रोटियों का स्वाद चखा। इस दौरान मुख्यमंत्री को साधारण ढाबे पर रोटी खाते देख इकठ्ठा हुए लोगों ने उनके हक में नारेबाजी भी की। यह कोई पहला मौका नहीं है जब चन्नी का देसी अंदाज लोगों को देखने को मिला है। मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार चन्नी ने आम आदमी की तरह जनता में विचरते नजर आते रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here