CM चेहरा ऐलान करने के बाद सिद्धू का हाईकमान को लेकर का पहला बयान

Edited By Urmila,Updated: 07 Feb, 2022 02:00 PM

sidhu s first statement regarding high command after announcing cm face

चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से विधान सभा मतदान में मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने के बाद पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू का पहला बयान सामने आया है। सिद्धू ने कहा...

अमृतसर: चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से विधान सभा मतदान में मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किए जाने के बाद पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू का पहला बयान सामने आया है। सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। वह हाईकमान के साथ हैं, पार्टी का हर फैसला मंजूर है परन्तु जितना वह हाईकमान के साथ हैं,  उससे दोगुना पंजाब के साथ हैं। सिद्धू ने कहा कि अगर पंजाब का भला करना है तो पंजाब मॉडल में से अच्छी चीजें लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पंजाब मॉडल को अपनी फेसबुक पर भी सांझा करेंगे। वह पंजाब मॉडल पहले ही कांग्रेस को दे चुके हैं। अब जब हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ऐलान कर दिया है तो अब चन्नी के पास पंजाब मॉडल को लागू करने की ताकत है। विरोधी जो मर्जी कहें, अब फैसला लोगों के हाथ है।

यह भी पढ़ें : CM चेहरे के ऐलान के बाद माता नैना देवी के दरबार पहुंचे चरणजीत चन्नी (तस्वीरें)

सिद्धू ने कहा कि आज हक की लड़ाई है। एक तरफ माफिया और दूसरी तरफ नवजोत सिद्धू जैसे खड़े हैं। इस दौरान पत्रकारों की तरफ से किए सवाल का जवाब देते सिद्धू ने कहा कि जितना विकास उनकी तरफ से गोद लिए गांव मूधल का हुआ है,  उतना किसी ओर गांव का नहीं हुआ। आगे बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि इस बार मतदान में अकाली दल के साथ कांग्रेस का कोई मुकाबला नहीं है। कांग्रेस की टक्कर सिर्फ आम आदमी पार्टी के साथ है। अकाली दल गुरु का अपराधी है, जिन्होंने पंजाब को गिरवी रख दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!