Edited By Vatika,Updated: 05 Apr, 2021 03:48 PM

पंजाब के मौसम के लिए आने वाले 4 दिनों दौरान काफ़ी बदलाव देखने को मिल सकता है।
जालंधरः पंजाब के मौसम के लिए आने वाले 4 दिनों दौरान काफ़ी बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने से पंजाब के आसमान में भी धूल का ग़ुबार चढ़ा रहेगा।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल में बारिश पड़ने के कारण पंजाब में भी बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल के साथ लगते कुछ इलाकों में भी हलकी बारिश होने की संभावना है। इस बीच रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बता दें कि शनिवार -रविवार सुबह जालंधर और कपूरथला में तापमान गिर कर 9.4 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया था। इसके अलावा दूसरा सबसे ठंडी रात वाला ज़िला अमृतसर रहा, यहां तापमाम 11.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग अनुसार अगले 4 दिन बादल छाए रहने से पंजाबवासियों को गर्मी से राहत ज़रूर मिलेगी। रविवार को पंजाब में औसत तापमान 34 डिग्री रहा लेकिन लगातार चल रही पश्चिमी हवाओं के साथ ठंडक रही।