Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2026 03:04 PM

थाना सदर जलालाबाद के अंतर्गत चौकी घुबाया के इंचार्ज एचसी अभिषेक शर्मा ने पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई
फाजिल्का: थाना सदर जलालाबाद के अंतर्गत चौकी घुबाया के इंचार्ज एचसी अभिषेक शर्मा ने पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई करते हुए खेतों से एक ड्रोन और पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने पिस्टल के साथ 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव चक बजीदा पहुंची थी। इसी दौरान चौकी बीएसएफ टाहलीवाला के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर संदीप मलिक से सूचना मिली कि गांव गहलेवाला निवासी बलदेव सिंह पुत्र शमशेर सिंह के धान के खेत में एक ड्रोन गिरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद एचसी अभिषेक शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को DJI कंपनी का एक ड्रोन बरामद हुआ, जिस पर एक तरफ MAVIC 4 PRO लिखा हुआ था।
इसके अलावा पुलिस को मौके से एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।