पंजाब में भारी बारिश का Alert, लोग सोच-समझ कर निकले घर से बाहर

Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2024 10:31 AM

punjab weather rain alert

पंजाबवासियों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है

चंडीगढ़: पंजाबवासियों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा राज्य के जिलों जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर और रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन में पंजाब और चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा गया है। गौरतलब है कि इस वक्त पंजाब के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रैफिक में भी दिक्कत आ रही है। IMD ने कहा है कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। अगले 48 घंटों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 11 से 15 सेमी बारिश होने की संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!