Punjab : दुष्कर्म मामले में नामजद विधायक पठानमाजरा के दो और साथी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Sep, 2025 08:12 PM

punjab two more associates of pathanmajra mla

दुष्कर्म मामले में नामजद हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के दो साथियों को आज थाना सिविल लाइन पटियाला की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम सुच्चा सिंह और मंगा सिंह, निवासी गांव मसीगण बताए जा रहे हैं।

पटियाला (बलजिन्द्र) : दुष्कर्म मामले में नामजद हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के दो साथियों को आज थाना सिविल लाइन पटियाला की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम सुच्चा सिंह और मंगा सिंह, निवासी गांव मसीगण बताए जा रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से शुक्रवार तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

दोनों पर विधायक को छुपाकर रखने, सरकारी कामों में रुकावट डालने और कानून-व्यवस्था खराब करने के आरोप में गिरफ्तारी की गई है। थाना सिविल लाइन पुलिस की ओर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मदद करने के आरोप में थाना सिविल लाइन में एफ.आई.आर. नंबर 174 दर्ज की गई थी। इसमें पहले 15 व्यक्तियों को नामजद किया गया था और बाद में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को और नामजद कर लिया गया। इन्हीं आरोपों में दोनों को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी ओर, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के वकील एडवोकेट एस.एस. सग्गू ने बताया कि विधायक के करीबी यूथ नेता अमर सिंह सेंघेड़ा को माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है और वह अब जांच में शामिल होंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!