Edited By Kamini,Updated: 29 Mar, 2022 07:12 PM

पंजाब के वित्त कमीशन ने पंजाब राज्य भवन में अपनी रिपोर्ट राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सौंपी है। यह रिपोर्ट 2021-22 से 2025-26 .........
चंडीगढ़: पंजाब के वित्त कमीशन ने पंजाब राज्य भवन में अपनी रिपोर्ट राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सौंपी है। यह रिपोर्ट 2021-22 से 2025-26 तक की है। पंजाब के कमिशन के चेयरमैन के.आर. लखनपाल, आई.ए.एस. (सेवानिवृ्त) पूर्व मुख्य सचिव, मैंबर वजरालिंगम, आई.ए.एस. (सेवामुक्त) तथा डा. बी.एस. घुम्मण माहिर ने संविधान के अनुसार अगली कार्रवाई के लिए यह रिपोर्ट पेश की है। कमिशन ने अपनी रिपोर्ट में राज्य सरकार को उनकी सिफारिशों के जल्द साकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। बता दें राज्य वित्त कमिशन (एस.एफ.सी.) 6वें कमिशन हैं। इनको पंचायतों व म्यूनिसिप्ल एक्ट, 1994 की धारा 3 (1) के अधीन गठित किया गया था। एस.एफ.सी. के गठन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निकायों के कामकाज में मौजूद अस्थिरता और उनके लिए उपलब्ध वित्तीय संसाधनों को संबोधित करना है। एस.एफ.टी. का काम राज्य सरकार और स्थानीय संस्थाओं के बीच कानूनी प्रक्रिया को अंतिम फैसला देना होता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here