दिल्ली/चंडीगढ़ वॉल्वो बसें चलाने में फिसड्डी साबित हो रहा पंजाब रोडवेज

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Feb, 2021 04:11 PM

punjab roadways proving failure in delhi  chandigarh volvo buses

आमदनी के मामले में पंजाब रोडवेज का जालंधर-1 डिपो अग्रणी डिपुओं की सूची में आता है लेकिन...

जालंधर (पुनीत): आमदनी के मामले में पंजाब रोडवेज का जालंधर-1 डिपो अग्रणी डिपुओं की सूची में आता है लेकिन इसके बावजूद जालंधर के मुसाफिरों को आरामदायक सफर के लिए दूसरी बसों को महत्व देना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि जालंधर-1 डिपो वॉल्वो बसें चलाने में फिसड्डी साबित हो रहा है जिसके चलते यात्रियों को सहूलियतें नहीं मिल पा रही।

जालंधर डिपो-1 के पास 9 वॉल्वो बसें हैं लेकिन इसके बावजूद चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाले मुसाफिर दूसरे डिपुओं व प्राइवेट ट्रांसपोटर्ज की बसों में सफर करते हुए बड़ी तादाद में देखे जा रहे हैं। दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो चलाने हेतु जालंधर डिपो के पास कई टाइम टेबल होने के बावजूद उक्त बसों को डिपुओं के अंदर खड़े रखना समझ से परे है।

अधिकारी कहते हैं कि वॉल्वो बसों को सही रिस्पांस न मिलने व घाटा पडऩे की आशंका के चलते वे बसें नहीं चला रहे जबकि जानकार कहते हैं कि जालंधर-1 का डिपो मुनाफा कमा रहा है, इसलिए विभाग को वॉल्वो बसें चलानी चाहिएं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि उक्त बसें चलाने से विभाग को शुरूआती दिनों में नुक्सान का सामना करना पड़ेगा तो भी भविष्य में मुनाफा होने के प्रबल आसार हैं।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ के लिए उन्होंने कई बार वॉल्वो बसें भेजी लेकिन उम्मीद के मुसाबित रिस्पांस नहीं आया जबकि जालंधर बस अड्डे से रोजाना बड़ी संख्या में प्राइवेट वॉल्वो बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना होती हैं। इसके अलावा दूसरे डिपुओं की बसें भी चंडगीढ़ के लिए चल रही हैं। सोचने वाली बात यह है कि यदि दूसरे डिपुओं द्वारा बसें चलाई जा रही हैं और प्राइवेट बसें भी बड़ी तादाद में चल रही हैं तो क्या रोजाना घाटा उठाकर चल रही हैं? जालंधर डिपो-1 के पास चंडीगढ़ के लिए सुबह के 2 टाइम हैं और सुबह चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की तादाद काफी अधिक रहती है।

मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि ट्रेनों की संख्या बेहद कम होने के कारण यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। इसके चलते पंजाब के दूसरे डिपो ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों की बसें भी बड़ी संख्या में जालंधर होकर आगे रवाना होती हैं। इनमें दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा जाने वाली बसों की तादाद भी बेहद अधिक है। दूसरे राज्यों की बसों को जालंधर से बेहद अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। केवल बस अड्डे में ही नहीं बल्कि बाहर से भी सवारियां बसों में सवार होते हुए देखी जा सकती हैं।

पी.आर.टी.सी. द्वारा चलाई जा रही है दिल्ली के लिए वॉल्वो
पंजाब रोडवेज के अधिकारी कहते हैं कि बसें यू.पी. के ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रैस वे (ई.पी.ई.) के रास्ते दिल्ली में जा रही हैं। वॉल्वो बसें इसलिए नहीं भेजी जा रही ताकि किसी तरह की कोई अड़चन न आए। वहीं पी.आर.टी.सी. द्वारा वॉल्वो बसें चलाई जा रही हैं जोकि यू.पी. से होकर ही दिल्ली को निकलती हैं। जानकार कहते हैं कि जब रास्ता बंद होने के कारण दूसरी तरफ से बस को लेकर जाना पड़ता है तो परमिट आदि की कोई दिक्कत पेश नहीं आती। यदि पी.आर.टी.सी. की बसें चल सकती हैं तो पंजाब रोड़वेज को क्या दिक्कत है? उनका कहना पंजाब की जो बसें यू.पी. के रास्ते दिल्ली जा रही हैं, वे रूटीन में आसानी से अप-डाऊन कर रही हैं।

दिल्ली वॉल्वो के लिए जालंधर डिपो के पास 10 टाइम
दिल्ली के लिए जालंधर डिपो-1 के पास 10 के करीब टाइम हैं। ये टाइम सुबह से शुरू होकर रात तक चलते हैं। जालंधर बस अड्डे से चलने वाले इन टाइमों में सुबह 6.50, 10.30, 11.00, 12.00, बाद दोपहर 1.15, 3.30, 5.30, रात 8.30, 10.30 व 11.00 का टाइम शामिल है। इन बसों का किराया दिल्ली के लिए 1050 रुपए है लेकिन उक्त टाइम पर विभाग द्वारा वॉल्वो बसें नहीं जा रही हैं। जानकार कहते हैं कि दिल्ली के लिए बसें चलाने पर विभाग को और लाभ अर्जित हो सकता है।

दिल्ली के लिए साधारण 10 बसें, किराया 460 रुपए
दिल्ली के लिए साधारण बसें चलने की संख्या 10 के करीब है। उक्त बसें भी यू.पी. के ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रैस वे (ई.पी.ई.) से होकर दिल्ली में प्रवेश करती है.। इन बसों के चलने के टाइम इस तरह हैं। सुबह 5.50, 6.10, 7.30, 7.50, 10.30, 11.00, दोपहर 12.15, 1.50, 3.00 व 3.30 बजे । इसके अलावा दूसरे डिपुओं व दूसरे राज्यों की बसें जालंधर से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। जालंधर डिपु के अलावा दूसरे डिपुओं व अन्य राज्यों से आने वाली बसों की तादाद बेहद अधिक है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!