पंजाब पुलिस का पूर्व ASI समेत 3 गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Edited By VANSH Sharma,Updated: 21 Jun, 2026 07:11 PM

delhi crime branch arrests 3 in punjab linked extortion case

पंजाब से जुड़े फायरिंग-फॉर-एक्सटॉर्शन मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब: पंजाब से जुड़े फायरिंग-फॉर-एक्सटॉर्शन मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब पुलिस का एक बर्खास्त एएसआई भी शामिल है। आरोपियों पर दिल्ली के एक डिफेंस इक्विपमेंट निर्माता को खालिस्तानी और गैंगस्टर तत्वों के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरपिंदर सिंह उर्फ प्रिंस, शमशेर सिंह उर्फ सैम और जसवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इन गिरफ्तारियों से दो जबरन वसूली के मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें पंजाब में दर्ज फायरिंग-फॉर-एक्सटॉर्शन का मामला भी शामिल है।

यह मामला 17 अक्टूबर 2025 को चाणक्यपुरी थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। शिकायत विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और एमडी साहिल लूथरा ने दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान उन्हें गोल्डी बराड़ और खालिस्तानी तत्वों के नाम पर कई धमकी भरे कॉल और मैसेज मिले। इसके बाद 4 जून 2026 को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग दोहराई गई।

स्पेशल सीपी (क्राइम) एचजीएस ढालीवाल के मुताबिक, जांच के दौरान गुरपिंदर और शमशेर ने खुलासा किया कि उन्होंने यह धमकी भरा वॉइस नोट जसवंत सिंह के कहने पर भेजा था। जसवंत शिकायतकर्ता की कंपनी के पंजाब ऑपरेशंस से जुड़ा हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि पहले दी गई धमकियां कथित तौर पर स्पेन में बैठे “मन्नी” नामक शख्स के जरिए दिलवाई गई थीं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे मैसेज और वॉइस नोट भेजकर खालिस्तानी और गैंगस्टर नामों का इस्तेमाल करते थे और डर का माहौल बनाते थे। जांच में इनका लिंक पंजाब में शिकायतकर्ता को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना से भी जुड़ा मिला है।

पुलिस के अनुसार, जसवंत सिंह पंजाब पुलिस का पूर्व एएसआई है, जिसे 2006 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके खिलाफ पंजाब में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, गुरपिंदर जिम ट्रेनर है, जबकि शमशेर फोटोग्राफी के पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!