पंजाब पुलिस ने घेर लिया पूरा शहर, 150 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

Edited By Urmila,Updated: 14 Oct, 2025 05:38 PM

punjab police

पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।

मोगा : पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। ए.डी.जी.पी. शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में मोगा और धर्मकोट के इलाकों में कासो अभियान चलाया गया। इस दौरान एस.एस.पी. अजय गांधी, एस.पी.डी. बालकृष्ण सिंगला और चारों विधानसभा क्षेत्रों के डी.एस.पीज ने लगभग 150 पुलिस कर्मियों और जवानों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशा तस्करों के घरों की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

ए.डी.जी.पी. शिव कुमार ने मीडिया को बताया कि मोगा जिला पुलिस ने हाल ही में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। उन्होंने कहा कि आज का अभियान उसी कड़ी का हिस्सा है और पुलिस ने मोगा से धर्मकोट तक विशेष नाके लगाकर तलाशी अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि एक बड़े नशा तस्कर के घर की भी गहनता से जांच की जा रही है, हालांकि उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के बारे में अधिक जानकारी और अपडेट बाद में साझा किए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!