Punjab : पिता की आंखों के सामने बेटी की निर्मम ह'त्या, घटना सुन दहल गया पूरा शहर

Edited By Urmila,Updated: 25 Apr, 2026 12:18 PM

brutal murder of daughter in front of father

लौहारा भट्ठे पर मेहनत-मजदूरी का काम करते हुए प्रवासी मजदूर श्रीपाल की 8 वर्षीय बेटी की भट्ठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा पेड़ से लटकाकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद) : लौहारा भट्ठे पर मेहनत-मजदूरी का काम करते हुए प्रवासी मजदूर श्रीपाल की 8 वर्षीय बेटी की भट्ठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा पेड़ से लटकाकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोटईसे खां पुलिस द्वारा श्रीपाल निवासी गांव हरदोई चौकी यू.पी. हाल गांव लौहारा के बयानों पर कथित आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव गगड़ा भागपुर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको काबू किया गया है।

डी.एस.पी. धर्मकोट सुखविन्द्र सिंह बराड़ ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि गांव लौहारा के पास एक बेआबाद भट्ठे में एक नाबालिग लड़की की लाश पड़ी है, जिस पर वह तथा थाना कोटईसे खां की प्रभारी सहित सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर दिलजीत सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों मौके पर पहुंचे तथा जांच के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कथित आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव गगड़ा की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मृतक लड़की के पिता श्रीपाल ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि वह गांव लौहारा में एस.आर. भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। उसकी बेटी सूबी जो तीसरी क्लास में पढ़ती थी, उसकी भतीजी गंगा को साथ लेकर घर बताए बगैर गांव लौहारा में स्थित पीर बाबा दामूशाह की दरगाह पर माथा टेकने चली गई, जब वापस न आई, तो वब उनकी तलाश में गांव लौहारा की तरफ जा रहा था।

उसने देखा कि मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू जिसको वह जानता है तथा भट्ठे पर कभी-कभी मजदूरी का काम करता है, उसकी बेटी तथा भतीजी को साइकिल पर बैठाकर जनेर की तरफ जा रहा है, उसने उसको आवाज दी लेकिन उसने न सुनी। वह उसके पीछे चला गया, तो गांव वरे के पास एक बंद पड़े भट्ठे में जाकर उसने उसकी बेटी सूबी के गले में कपड़ा डालकर लटका दिया। उसकी भतीजी ने शोर भी मचाया तथा जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि कथित आरोपी अपने साइकिल पर फरार हो गया।

उसने अपनी बेटी को वृक्ष से उतारा तथा घर लेकर आया ताकि उसकी जान बच सके लेकिन उसने दम तोड़ दिया, जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। उसने कहा कि उसकी आंखों के सामने ही उसकी बेटी सूबी के गले में कपड़ा डालकर मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू ने वृक्ष से लटकाकर उसकी निर्मम हत्या की है। पुलिस ने उक्त मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू को काबू कर लिया है, जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा तथा लड़की की लाश को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!