मौसम विभाग की भविष्यवाणी: पंजाब में करवट लेगा मौसम, होगी ओलावृष्टि

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2021 12:11 PM

punjab forecast of meteorological department

पश्चिमी चक्रवात के सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अलग -अलग हिस्सों में

लुधियाना: पश्चिमी चक्रवात के सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अलग -अलग हिस्सों में 12 और 13 मई को ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम के बदलते मिजाज संबंधित जारी किए विशेष बुलेटिन में मौसम विभाग चंडीगढ़ के माहिरों ने बताया कि 12 मई से लेकर 15 मई तक पंजाब और हरियाणा के अलग -अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर, कुछ हिस्सों में 35 से 45 किलोमीटर और कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार के साथ धूलभरी आंधी के चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के माहिरों ने बताया कि इन दोनों सूबों में ही हल्की से मध्यम  बरसात और कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम माहिरों ने चंडीगढ़ में भी आने वाले 24 घंटों दौरान धूल भरी आंधी और बारिश होने की बात कही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!