श्री हेमकुंट साहिब गए Punjab के व्यक्ति के साथ बड़ी घटना, फूट-फूट कर रो रहा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2024 10:41 AM

punjab died in shri hemkunt sahib darshan

वहीं इस घटना से परिवार सहित इलाके में शोक की लहर है।

माछीवाड़ा साहिब: माछीवाड़ा के रहने वाले पूर्व बी.पी.ई.ओ. मा. कुलवंत सिंह का श्री हेमकुंट साहिब के दर्शनों को जाते रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों 21 मई को माछीवाड़ा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब से हर साल की तरह जत्थे के साथ कुलवंत सिंह भी हेमकुंट साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुए।  मुख्य तीर्थस्थल गोबिंद धाम से करीब आधा किलोमीटर पीछे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। रविवार सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर माछीवाड़ा स्थित उनके घर लाया गया और 12 बजे स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इस घटना से परिवार सहित इलाके में शोक की लहर है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!