पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया 'कैप्टन', इस सप्ताह हाईकमान कर सकती है ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 04 Apr, 2022 05:40 PM

punjab congress will get new  captain  may announce this week high command

विधान सभा मतदान में हुई हार के बाद प्रधान से वंचित कांग्रेस को इस सप्ताह नया ‘कैप्टन’ मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि अगले 4-5 दिनों तक कांग्रेसी विधायक दल के नेता और राज्य प्रधान पर फैसला सुना ...

चंडीगढ़: विधान सभा मतदान में हुई हार के बाद प्रधान से वंचित कांग्रेस को इस सप्ताह नया ‘कैप्टन’ मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि अगले 4-5 दिनों तक कांग्रेसी विधायक दल के नेता और राज्य प्रधान पर फैसला सुना दिया जाएगा। कांग्रेस के लिए यह फैसला करना आसान नहीं है क्योंकि जिस तरह आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का विकल्प के तौर कर उभरी इसने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है। कांग्रेस को यह लगता है कि यदि भविष्य में पार्टी को आगे लेकर जाना है तो यह फैसला सोच-समझ कर करना पड़ेगा। इसी कारण पार्टी भारी दबाव होने के बावजूद भी यह फैसला करने में ढील इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस को फिर पंजाब की राजनीति में आने की उम्मीद थी परन्तु पार्टी को अपनी गलतियां ही भारी पड़ गई।

यह भी पढ़ेंः 'आप' विधायक बरिंदर गोयल को मिली जान से मारने की धमकी

उधर नवजोत सिद्धू की तरफ से पार्टी की अध्यक्षता को लेकर किए जा रहे शक्ति प्रदर्शन पर भी हाईकमान की पैनी नजर है। सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन में 10 से 12 चेहरे ऐसे हैं जो हर बैठक में सिद्धू के साथ नजर आ रहे हैं। पार्टी पर दबाव डाला जा रहा है कि पार्टी प्रमुख पुराना कांग्रेसी ही होना चाहिए। पार्टी के 3 विधायक विरोधी पक्ष के नेता और राज्य प्रधान की दौड़ में हैं। इसमें प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा और परगट सिंह शामिल हैं। बाजवा की नजर विरोधी पक्ष के नेता बनने पर है।

यह भी पढ़ेंः अहम खबर: इस IPS अधिकारी को CM भगवंत मान का विशेष प्रिंसीपल सैक्रेटरी किया नियुक्त

इसके साथ अमरिन्दर सिंह राजा वंड़िंग और 3 बार के सांसद रवनीत बिट्टू भी पार्टी अध्यक्षीय की दौड़ में दिखाई दे रहे हैं। 4 बार विधायक, 1 बार सांसद और 1 बार राज्य सभा मैंबर बनने वाले बाजवा भी विरोधी पक्ष का नेता बनने की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं जिस तरह विधान सभा में बाजवा ने अपने-आप को पेश किया था उस कारण पार्टी उनके पक्ष में जा रही है। बाजवा ने विधान सभा में मूर्तियां लगाने के संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!