पंजाब कांग्रेस का CM चेहरा चन्नी या सिद्धू? जल्द ही खत्म होंगी अटकलें

Edited By Urmila,Updated: 05 Feb, 2022 10:18 AM

punjab congress cm face channi or sidhu speculations will end soon

आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का आधिकारिक ऐलान करने का मन बना लिया है। 6 तारीख को दोपहर 2 बजे पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान...

चंडीगढ़ (अश्विनी): आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का आधिकारिक ऐलान करने का मन बना लिया है। 6 तारीख को दोपहर 2 बजे पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि लुधियाना में पहले राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी खुद मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करेंगे।

चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी लुधियाना में वर्करों और नेताओं को संबोधन करने के साथ-साथ पूरे प्रदेश के नेताओं और वर्करों के साथ वर्चुअल तरीके के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान 117 विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेसी उम्मीदवार भी वर्चुअल प्लेटफार्म पर होंगे। चौधरी ने कहा कि मुख्ममंत्री चेहरे का यह ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की विनती पर किया जा रहा है। 27 जनवरी को चन्नी और सिद्धू ने राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान करने की विनती की थी। यह वर्चुअल रैली इस संदर्भ में की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बुर्ज जवाहर सिंह वाला में डेरा प्रेमी के कत्ल मामले में अदालत ने सुनाया यह फैसला

मुख्यमंत्री चेहरा कैसे तय हुआ, कांग्रेस नहीं करेगी खुलासा
पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान किस प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया है, इसका ब्योरा नहीं दिया जाएगा। हरीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे का फीडबैक कांग्रेस ने अंदरूनी प्रक्रिया और अलग-अलग माध्यम व जरियों से लिया है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी की तरह ‘ढोल बजाने ’ में विश्वास नहीं रखती है, इसलिए इस फीडबैक का ब्योरा नहीं दिया जाएगा।

सुनील जाखड़ की तरफ से मुख्यमंत्री चयन दौरान 42 वोट मिलने के दावे को चौधरी ने नकारा
उधर, पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से कैप्टन अमरिन्दर सिंह के बाद नए मुख्यमंत्री की चयन प्रक्रिया दौरान 42 विधायकों का समर्थन मिलने या वोट मिलने के दावे पर हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की जिस अंदरूनी चयन प्रक्रिया का सुनील जाखड़ दावा कर रहे हैं, उस प्रक्रिया के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी ने संख्या की बात किसी के साथ सांझी नहीं की थी। वह खुद उस अंदरूनी चयन प्रक्रिया का हिस्सा थे, वह बस इतना ही कह सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की परीक्षा देने वालों के लिए अहम खबर, विभाग ने जारी किए ये आदेश

चन्नी के भाई पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्यवाही
हरीश चौधरी ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के भाई हों या कोई भी कांग्रेस का वर्कर हो। कांग्रेस के अधिकारित उम्मीदवार खिलाफ यदि कोई चयन लड़ता है या उस खिलाफ प्रचार करता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!