Punjab : सौतेले पिता की हैवानियत, 14 साल की बेटी से किया Rape

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Aug, 2025 06:05 PM

punjab brutality of step father raped 14 year old daughter

थाना अनाज मंडी इलाके में एक 45 साल के व्यक्ति ने अपनी 14 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित तकरीबन एक महीने से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, जिसके बारे में लड़की की मां को पता चलते ही बीती रात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा...

पटियाला: थाना अनाज मंडी इलाके में एक 45 साल के व्यक्ति ने अपनी 14 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित तकरीबन एक महीने से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, जिसके बारे में लड़की की मां को पता चलते ही बीती रात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने आरोपित सरबजीत सिंह पर मामला दर्ज किया है जो कैथल, हरियाणा का रहने वाला है। इन दिनों आरोपित पटियाला में रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार साल 2021 में उसने आरोपित के साथ दूसरी शादी की थी। काम के सिलसिले में वह एक हफ्ते के लिए बाहर गई थी और 15 अगस्त को वह वापिस लौटी। घर पहुंचने पर बेटी ने बताया कि उसके सौतेले पिता यानि शिकायतकर्ता के पति ने 15 अगस्त को सुबह दस बजे घर पर अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित एक महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!