PSEB ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्न-पत्रों को लेकर जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Nov, 2021 09:57 AM

pseb issued special guidelines regarding 10th and 12th

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा (री-अपियर, अतिरिक्त विषय, दर्जा बढ़ाने और 10वीं पंजाबी तिमाही परीक्षा) नवंबर परीक्षा 2021 गोल्डन चांस परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को बैंक की सेफ कस्टडी में रखने और वहां से प्राप्त करने के लिए विशेष...

लुधियाना (विक्की): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा (री-अपियर, अतिरिक्त विषय, दर्जा बढ़ाने और 10वीं पंजाबी तिमाही परीक्षा) नवंबर परीक्षा 2021 गोल्डन चांस परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को बैंक की सेफ कस्टडी में रखने और वहां से प्राप्त करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार जिला मेनेजर क्षेत्रीय दफ्तर की टीम अपनी निगरानी में 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र 8 और 9 नवंबर को प्रिंसिपल-कम सैंटर कंट्रोलर को प्राप्त करवा कर बैंक में रखवाएंगे।

प्रश्न-पत्र प्राप्त करने वाला अधिकारी स्कूल के लैटर हैड पर दस्तखत और आइडेंटिटी कार्ड बैंक में पेश करेगा। 10 नवंबर से बैंक में से 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र सुबह 10 से 10:30 बजे के दौरान प्राप्त किए जाएंगे। सिंगल (केवल विलक्षण समर्थ) परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्रों का पैकेट खोलने के समय मोबाइल की लोकेशन ऑन कर रिकॉर्डिंग की जाएगी। 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्न-पत्र एक ही लोहे के बॉक्स में रखे जाएंगे। प्रश्न-पत्र डेटशीट के अनुसार उस विषय का प्राप्त किया जाएगा और बैंक से रसीद ली जाएगी।

केंद्र कंट्रोल परीक्षा केंद्र में 10वीं और 12वीं के प्रश्न-पत्र आधा घंटा पहले लुधियाना पहुंचाना यकीनी बनाऐंगे। प्रश्न-पत्र प्राप्त करने के उपरांत यदि किसी विषय के प्रश्न-पत्र कम प्राप्त होता है या प्राप्त नहीं हुए तो उस संबंधी मुख्य दफ्तर को सूचित किया जाएगा। गोल्डन चांस की परीक्षा और पंजाबी अतिरिक्त विषय तिमाही परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न-पत्र अलग थैलो में भेजे जाएंगे। इनकी उत्तर पुस्तक भी अलग थैलों में सील की जाएगी। कोविड -19 के संबंध में निर्देशों की पालना की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!